हरिद्वार : भूपतवाला स्थित बाबा रूद्र धाम सप्त ऋषि मार्ग में बैसाखी के पावन अवसर पर आध्यात्मिक उत्थान की अमृतधारा प्रवाहित करने हेतु श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कथा व्यास संत सौरभ जी महाराज श्री सच्चा बाबा आश्रम अरेल प्रयागराज वाले द्वारा सरल भाव एवं संगीतमय कथा यह दिव्य कार्यक्रम वैशाख मास की पवित्रता को और भी उज्ज्वल बनाते हुए श्रद्धालुजनों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसास्वादन कराने का अनुपम अवसर प्रदान करेगा। कथा के माध्यम से जीवन के सच्चे अर्थ, भक्ति मार्ग और मोक्ष साधना पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर सैनिक समाज से सचिव जय लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष जनरल सिंह मां कोटिया, उपसचिव रविंद्र शर्मा, डेरा बाबा रूद्र आनंद सेवा मंडल शिमला के प्रधान अरविंद शर्मा जी, व सदस्य यशपाल राणा जी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!