हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों (शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शन आदि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

 

थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

इसी क्रम में दिनांक 26-03-2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दवा चौक, सिडकुल क्षेत्र से संदिग्ध व्यक्ति आकाश पुत्र लालू, निवासी टांडा भागमल, लक्सर (हाल निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार) को हिरासत में लिया।

 

आरोपी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 115/26, NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

 

 

You missed

error: Content is protected !!