हरिद्वार : आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत हर की पौड़ी चौक, हरिद्वार में नगर निगम हरिद्वार द्वारा प्रयास जागरूकता मंच के सहयोग से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

 

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नगर निगम को सहयोग देने का संदेश दिया गया। नाटक ने सरल भाषा और जीवंत अभिनय के जरिए लोगों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त महोदय श्री ऋषभ उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक श्री श्रीकान्त , सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल, सफाई नायक श्री कपिल, सफाई नायक श्री अशोक सहित नगर निगम के कर्मचारी सोनू, संदीप, अतुल एवं रिंकू उपस्थित रहे।

 

सहायक नगर आयुक्त महोदय द्वारा इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्वच्छ हरिद्वार ही स्वस्थ हरिद्वार की पहचान है और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंकिंग के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

 

नगर निगम हरिद्वार द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

You missed

error: Content is protected !!