बड़े हनुमान मंदिर कनखल गौशाला स्थित शनि अमावस्या के अवसर पर हनुमान चालीसा और सुंदर पाठ का आयोजन किया गया
(संवाददाता गणेश भट्ट)
हरिद्वार : बड़े हनुमान मंदिर कनखल गौशाला स्थित शनि अमावस्या के अवसर पर हनुमान चालीसा और सुंदर पाठ का आयोजन किया गया साथ ही 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए भी पूजा अर्चना की गई मंदिर के संस्थापक एवं स्वामी जी द्वारा बताया गया कि हमने आज का कार्यक्रम रखने की जो वजह है वह 2027 में जो कुंभ है वह सफलतापूर्वक संपन्न हो और गौ माता की रक्षा के लिए युवाओं को इकट्ठा कर उनको गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए प्रेरित करना इसके साथ ही स्वामी जी ने कहा कि विदेशी उत्पादकों को हटाने और स्वदेशी उत्पादन को अपनाने की आज के समय आवश्यकता है इन तीनों कार्यों की सफलता के लिए आज मंदिर में हनुमान चालीसा एवं सुंदर पाठ का आयोजन किया गया है महाराज जी ने बताया कि जो मूर्ति है वह कृष्ण शीला है और एक ही पत्थर से बनी हुई है जिसकी लंबाई 32 फीट है और जो पूरे उत्तराखंड में इससे बड़ी हनुमान जी की मूर्ति नहीं है इसके चारों तरफ की परिक्रमा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं आश्रम द्वारा गाय माता जो सड़कों पर घूम रही है उनके लिए जगह का प्रयास किया जा रहा है कि वह सड़कों पर ना घूम के एक उचित स्थान पर रहे और उनके चारे की व्यवस्था भी वहीं पर हो सके
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तराखंड डॉक्टर पंडित राजेंद्र आणथवाल जी भी पहुंचे उन्होंने बताया आज बड़ा सौभाग्य का दिन है आज बड़े हनुमान जी में सुंदर पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन हो रहा हे आश्रम में सुंदर गौशाला भी है और सुंदर गौशाली का संचालक स्वामी जी द्वारा हो रहा है इन सभी कार्यों के लिए राजेंद्र जी ने स्वामी जी की प्रशंसा की क्षेत्र में राम मे वातावरण हो और गो मे वातावरण हो इसकी कामना भी करता हूं जो लोग हरिद्वार के इस स्थान पर आए हैं गौ सेवा के लिए और हनुमत दर्शन के लिए उनकी सब मनोकामना पूर्ण हो मैं ऐसी कामना करता हूं
