हरिद्वार : श्री वशिष्ठ दूधाधारी सप्त ऋषि आश्रम में पूज्य गुरुदेव साकेत वासी गुरु भगवान पूज्य लक्ष्मण दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल संत समागम का आयोजन किया गया महंत सूरज दास महाराज की अध्यक्षता में महंत रवि देव महाराज के संचालन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आश्रम के श्रीमहंत जय रामदास महाराज ने कहा प्रातः स्मरणीय पूज्य गुरु भगवान महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की एक गंगा के रूप में विद्यमान थे। उनके द्वारा प्रदत्त किया गया है ज्ञान सदैव हमारे मस्तिष्क पटल में तथा आश्रम में उनके तपोबल के रूप में स्थापित रहेगा। प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर बाबा नरसिंह दास दूधाधारी महाराज के कक्षा शिष्य साकेत वासी महामंडलेश्वर लक्ष्मण महाराज भक्तों को भजन सत्संग तथा धर्म कर्म के माध्यम से कल्याण का मार्ग दिखाने वाले परम तपस्वी विद्वान संत थे। उन्होंने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया। इस अवसर पर श्रीमहंत सूरज दास महाराज ने कहा
परम पूज्य साकेत वासी महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे। इस अवसर पर महंत अर्जुन दास महाराज अहमदाबाद महंत श्यामसुंदर दास महाराज, स्वामी सतपाल महाराज, महंत कमलेश्वरा नंद महाराज, स्वामी शंभू दास महाराज, महंत वीरेंद्र स्वरूप महाराज, महंत स्वामीनारायण दास
महाराज, स्वामी नारायण दास महाराज, आचार्य निरंज शुक्ला महंत तुलसीदास महाराज, महंत रामेश्वर दास महाराज, महंत अर्जुन रास महाराज, विमल दास महाराज, पुजारी दयाराम दास महाराज, महंत रामदास महाराज, कोतवाल धर्मदास महाराज, कोतवाल रामदास महाराज, सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे।
