एन.डी.आर.एफ. टीम के इस्पेक्टर अमीर चन्द्र कोठियाल ने अवगत कराया कि केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुण्ड में सुबह 8ः10 बजे जी.एम.वी.एन. के समीप न्यू वर्षा होटल में सिलेंडर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही एन.डी.आर.एफ. के असिस्टेंट कमांडेंट धोपल सिंह के नेतृत्व मे टीम मौके पर अग्नि नियंत्रण उपकरण के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया जिससे कोई बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया।

error: Content is protected !!