हरिद्वार : आज आर्य समाज बीएचईएल हरिद्वार में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। ध्वजारोहण के बाद, बच्चों ने एक शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में 36 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद योगिक क्रियाएं, देशभक्ति गीत, कविता पाठ, एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, और मंच संचालन बच्चों द्वारा किया गया. कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता, आर्य समाज के सदस्य और अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में, सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया और अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन में आचार्य योगेंद्र शास्त्री का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपने कुशल निर्देशन से कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान डॉ बलवीर तलवार ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भविष्य में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन भी केवल बच्चों के लिए करने की योजना है जिसमें बच्चों द्वारा यज्ञ करवाया जाएगा और वे ही यजमान होंगे, उनके ही भजन होंगे और वे ही आचार्य योगेन्द्र जी के नेतृत्व में मंत्र पाठ करेगें l कार्यक्रम की बच्चों के माता-पिता और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की
