जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नगर पालिका क्षेत्र में पार्किग स्थल चयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ लीसा बैण्ड, पोखरी बैण्ड, चमोली पुल के समीप, चमोली शुलभ शौचालय के पास, गोपेश्वर बस स्टैण्ड तथा अभियोजन कार्यालय के समीप सर्वे किया। उन्होंने तहसीलदार को शीघ्र इन स्थलों की डीमार्किंग करते हुए एरिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही आर्किटेक्ट को चमोली पुल के पास भू गार्भिक सर्वे कराते हुए रिर्पोट बनाने तथा अपर जिलाधिकारी को लीसा बैंण्ड स्थित खाली पडी जमीन के मालिक से वार्ता करने को कहा।
उन्होंने कहा कि गोपेश्वर में पार्किग की बडी समस्या है। दिनप्रतिदिन गाडियों की संख्या बढ रही है साथ ही यात्रियों की संख्या में बढोतरी हो रही है। मा. मुख्यमंत्री ने चमोली गोपेश्वर के पार्किग के लिए मास्टर प्लान बनाने के क्रम में पूरे नगरपालिका क्षेत्र का सर्वे किया गया। जिसमें नगरपालिका, आरडब्लू डी तथा पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। अलग-अलग जगहों पर छोटी-छोटी पार्किग बनाई जाएगी जिससे जाम की समस्या कम हो।
निरीक्षण में पुलिस अक्षीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी पुलिस, आर्किटेक्ट हर्षित, उपाधीक्षक नताशा सिंह, अधिशासी अभियन्ता आरडब्लूडी अलादिया, ईओ नगरपालिका सुधीर कुमार, नायब तहसीलदार धीरज राणा आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!