पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा व्यक्तिगत अथवा जनहित से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु अधोहस्ताक्षरी से प्रतिदिन भेंट की जाती है। परंतु इन जनसमस्याओं के निस्तारण की सूचना समय पर प्राप्त नहीं हो पा रही है।
उपरोक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक जिला कार्यालय सभागार में “जनता मिलन कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी सहित अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे, ताकि जनसमस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
