रेलवे स्टेशन लालकुआं पर जीआरपी द्वारा चलाया गया चैकिंग अभियान

आज दिनांक-29/07/25 को जीआरपी थाना काठगोदाम अंतर्गत चौकी जीआरपी लालकुआं पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन लालकुआं प्र पार्किग, प्लेटफॉर्म व साप्ताहिक लालकुआं -अमृतसर ट्रेन में चैकिंग की गई तथा रेल यात्रियों को चोरों, उचक्कों, झपट्टामारो, उठाईगिरोह व चैन स्नेचरों, जहरखुरानों से सावधान रहकर यात्रा करने हेतु जागरूक किया गया।

साथ ही साप्ताहिक लालकुआं – अमृतसर ट्रेन के कोच अटेंडेंस को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

इसके अतिरिक्त कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

You missed

error: Content is protected !!