हरिद्वार : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष एवं निहत्ते सैलानियों की निर्मम हत्या के विरोध में रानी अवंती बाई लोधी राजपूत महासभा हरिद्वार के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। एकत्रित जन समूह ने निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। महासभा के संयोजक श्री धर्मेंद्र लोधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो लोधी समाज का एक-एक युवा मातृभूमि की रक्षा लिए अपनी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगा। 

        महामंत्री श्री विवेक कुमार लोधी ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास रहा है कि जब कभी भी भारतवर्ष पर संकट की घड़ी आई है तो लोधी समाज के युवाओं के साथ-साथ इस समाज की वीरांगनाओं ने भी देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे अमर शहीदों में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी और शहीद गुलाब सिंह लोधी के नामों का इतिहास गवाह हैं। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने पहलगाम हत्याकांड में मारे गए सभी भारतीयों और विदेशियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह चौक से प्रेम नगर आश्रम घाट तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष नन्हे सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहां कि हम सबको अपने बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करनी चाहिए।

         इस अवसर पर नन्हे सिंह लोधी, धर्मेंद्र लोधी, विवेक कुमार लोधी, गिरिराज किशोर लोधी, कमल वर्मा, प्रताप सिंह लोधी, हिमांशु राजपूत, नवल राजपूत, नरेंद्र सिंह लोधी, विजय प्रताप लोधी, महेंद्र सिंह लोधी, कमलेश कुमार लोधी, रामबाबू लोधी, विजयपाल लोधी, सुनील लोधी, जयप्रकाश लोधी, तीरथ लोधी, देवेंद्र लोधी, भारत सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!