हरिद्वार : वन्य तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वर्ष 2013 में रमेश रावत व अब्बल सिंह को 03 गुलदारों की खाल जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये थी, के साथ दबोचकर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 28/2013 धारा 9/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर दोनों को नियमानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

 

तदोपरांत माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से आरोपी अब्बल सिंह माननीय न्यायालय में उपस्थित ना होकर 12 वर्षों से स्थान बदल- बदलकर लगातार फरार होकर पुलिस से छिप रहा था। पुलिस द्वारा फरार चल रहे अब्बल सिंह की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए माननीय न्यायालय से आदेश भी प्राप्त किया गया था।

 

दिनांक 01.03.2025 से जनपद हरिद्वार में चलाये गये अभियान वांछितों/ईनामी/वारण्ट की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना श्यामपुर ने तलाश के लिए प्रयास करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 03.03.2025 को कर्णप्रयाग बाजार जनपद चमोली से हिरासत में लिया गया। वारण्टी को समय से सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

error: Content is protected !!