हरिद्वार :  आज भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्पूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की जयंती पर भेल गांधी पार्क हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि देश के

यशस्वी प्रधानमंत्री के आवाहन पर आज भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता और देश की देवतुल्य जनता स्वच्छता कार्यक्रम में योगदान दे रही हैl

इस कार्यक्रम को केवल एक दिन का औपचारिक कार्यक्रम ना बनाकर हमें अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा इसकी शुरुआत हमें अपने घर एवं आसपास के स्थान से शुरू करनी होगी हमारे नगर को स्वच्छ रखने के लिए हम सब मिलकर इस दिशा में काम करें इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाते हुए जन जागरण करते हुए हमें स्वच्छता को अपनाना होगाl

गंदगी जो बीमारी का कारण बनती है उससे हमें बचाना होगा सैकड़ो प्रकार के बैक्टीरिया गंदगी से उत्पन्न होते हैं जिनके कारण हमें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है

हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता की अत्यंत आवश्यकता हैl

हम प्रतिज्ञा करते हैं कि स्वच्छ भारत बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगेl

इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, अनिल अरोड़ा,मोहित वर्मा, कैलाश भंडारी, डॉ विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, सुदेश सैनी, अजीत कुमार, वरुण चौहान, सूरज सिंह, राकेश नौटियाल, संजय चौहान, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी आदि उपस्थित रहे

You missed

error: Content is protected !!