हरिद्वार : कल देर रात जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए संदिग्ध की कड़ी तलाशी लेने के आदेश जारी किए गए थे।

 

आदेश को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आज शाम होते ही जिले के अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग प्वाइंट चिन्हित कर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हर संदिग्ध आवा-जाही एवं क्रियाकलाप पर पुलिस अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है।

You missed

error: Content is protected !!