हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने सदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो पर सतर्क दृष्टी रखने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन मे दिनांक 28.02.2025 की रात्रि क़ो थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत बैरागी कैंप तिराहे के पास तीन व्यक्ति 1.सुरेश सैनी पुत्र गंभीर सैनी उम्र 22 वर्ष 2.देवा पुत्र राधेश्याम उम्र 32 वर्ष 3. विशाल पुत्र राधेश्याम उम्र 21 वर्ष निवासी गण बैरागी कैंप थाना कनखल, हरिद्वार सरे-राह आपस में लड़ झगड़कर उत्पात मचा रहे थे, जिसके कारण शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को कनखल पुलिस द्वारा अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया । जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
