रुद्रप्रयाग :   सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला उद्यान अधिकारी विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत मरोड़ा में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही गांव का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न योजनाओं का सत्यापन करेंगे।

जिला उद्यान अधिकारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत उनके द्वारा आगामी 04 मार्च को मरोड़ा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि अधिकारी उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को विभागीय अद्यतन सूचनाओं सहित निर्धारित तिथि को अपराह्न 12 बजे ग्राम मरोड़ा में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें।

You missed

error: Content is protected !!