ऋषिकेश : मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त संदिग्धों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्याही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14.02.2025 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा बस अड्डा ऋषिकेश के पास आकास्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त मारकण्डेय जयसवाल पुत्र स्व0 उमेश जायसवाल को 15.23 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में भी नशा तस्करी में जा जेल चुका है, अभियुक्त के विरुद्ध NDPS Act/ आबकारी अधिनियम/आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

 

 

You missed

error: Content is protected !!