पिथोरागढ़ : अपरजिलाधिकारी डॉ शिवकुमार बरनवाल ने मंगलवार को ईवीएम और वीवीपीएटी वेयर हाउस सुरक्षित भंडारण का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों के स्ट्रॉग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं ,सहायक निर्वाचन अधिकारी, सुरक्षा कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप कड़ी सुरक्षा करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान अपरजिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में रखी मशीनों के स्ट्रॉन्ग रूम के तालों को देखा तथा सीसीटीवी फुटेज आदि व्यवस्थाओं को परखा।

 

अपरजिलाधिकारी ने यहां सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए की लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए। किसी भी अधिकृत व्यक्ति को वेयर हाउस में प्रवेश कतई न दिया जाए। उन्होंने संबंधितों को भी निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें।

 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विजय गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद शरीफ के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!