कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम से लौटते हुए सहारनपुर में अल्प विश्राम के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से जिलाधिकारी सहारनपुर श्री मनीष बंसल एवं एसएसपी श्री रोहित सिंह सजवान ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमा से लगे होने के कारण सहारनपुर जनपद उत्तराखण्ड के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहारनपुर ने राज्यपाल को जनपद की भौगोलिक और प्रशासनिक परिस्थितियों की जानकारी दी।

You missed

error: Content is protected !!