मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गाँव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि गाँव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है व ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गाँव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर उन्होंने गाँव में पौधारोपण एवं योग भी किया।

You missed

error: Content is protected !!