हरिद्वार : आज दिनांक 20.11.2024 को खेल महाकुम्भ-2024 के अष्टम दिवस पर आयोजित की गयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड स्तर से चयनित टीमों के बीच वाॅलीबाल एवं कबड्डी की प्रतियोगितायें स्पोटर््स स्टेडियम में तथा एथलेटिक्स प्रतियोगितायें नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में आयोजित की गयीं।
वाॅलीबाल की अण्डर-14 बालक वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल मैच विकासखण्ड नारसन व लक्सर के बीच हुआ जिसमें लक्सर ने शानदार खेल का परिचय देते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, फाइनल में रूड़की ने लक्सर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं नारसन की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं के मैच में बहादराबाद की टीम प्रथम, नारसन द्वितीय व भगवानपुर तृतीय स्थान पर रही। अण्डर-17 बालक वर्ग वाॅलीबाल में बहादराबाद ने प्रथम नारसन ने द्वितीय व लक्सर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अण्डर-14 बालिका का फाइनल मैच समाचार लिखे जाने तक खेला जा रहा है।
अण्डर-17 बालिका वर्ग एथलेटिक्स की 4ग्400 रिले रेस में बहादराबाद की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया जबकि रूड़की व खानपुर विकासखण्ड की टीमें दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं इसी विधा के बालक वर्ग में भगवानपुर, खानपुर व नारसन की टीमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। अण्डर-20 बालिका वर्ग में भगवानपुर, रूड़की व खानपुर ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बालकों में भगवानपुर, रूड़की व नारसन पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
