आगामी रविवार (12 फरवरी) को एकल सत्र में आयोजित होने वाली राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) की परीक्षा का सफल संचालन कराने हेतु परीक्षा केंद्रों में धारा-144 प्रभावी रहेगी। उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा उक्त बावत आदेश जारी किया गया है।
उप जिलाधिकारी सदर अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि सब डिविजन रुद्रप्रयाग के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल)-2022 की परीक्षा 08 केंद्रों में आयोजित की जानी है। एकल सत्र में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा अवधि में धारा-144 प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों के बाहर व भीतर अनुशासनहीनता, धमकी, मारपीट तथा घातक आक्रमणों जैसी घटनाओं के साथ ही परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के प्रयोग आदि के मध्यनजर सब डिविजन रुद्रप्रयाग के परीक्षा केंद्रों में धारा-144 को प्रभावी किया गया है। परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सब डिविजन रुद्रप्रयाग की सीमांतर्गत कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इनमें राइकाॅ रुद्रप्रयाग, राबाइकाॅ रुद्रप्रयाग, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल तिलणी, राजकीय पाॅलीटेक्निक रतूड़ा, राइकाॅ रतूड़ा, राइकाॅ अगस्त्यमुनि, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि तथा अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुलाबराय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि में उक्त परीक्षा केंद्रों में धारा-144 प्रभावी रहेगी तथा उलंघन करने पर विधि कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!