देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 14/11/2024 को सीजीएसटी कार्यालय के पास सड़क चंचल तिराहा फुव्वारा के पास से अभियुक्त चन्द्रशेखर नेगी पुत्र मातबर सिंह नेगी को 440 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 356/24 धारा 8/20 एनडीपीएस अधि0 के तहत पंजीकृत किया गया।

 

 

You missed

error: Content is protected !!