हरिद्वार : मंगलौर निवासी द्वारा कोतवाली मंगलौर आकार स्वयं की पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई उसकी पत्नी को अपने मायके से ससुराल आना था पर वह अभी तक वहाँ नहीं पहुँची जिसके साथ उसकी एक लड़की भी है।

 

घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा टीम गठित की गयी l

 

गुमशुदा महिला का मोबाइल लगातार फोन स्विच ऑफ आने के कारण गुमशुदा की तलाश करने में काफ़ी परेशानी उत्पन्न हो रही थी पुलिस टीम लगातार अपनी टेक्निकल टीम की मदद ले रही थी

गुमशुदा महिला का फ़ोन कुछ मिनटों के लिए ओन हुआ पुलिस को उसके आगरा होने की जानकारी मिली जानकारी पर तुरंत पुलिस टीम आगरा रवाना हुई जिसके फल स्वरुप गुमशुदा महिला व उसकी बच्ची के साथ सकुशल बरामद किया पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गुमशुदा महिला नौकरी करने के लिए आगरा गई थी।

वादी ने अपनी पत्नी व बच्ची को सकुशल पाकर हरिद्वार पुलिस को धन्यवाद अदा किया।

 

 

You missed

error: Content is protected !!