रुद्रप्रयाग :  मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत किसानों से मंडुवा (रागी) की खरीद का कार्य सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खरीफ खरीद सत्र 2024-25 में मंडुवा (रागी) खरीद हेतु जनपद में कुल 12 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां मोनिका चुनेरा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि मंडुवा (रागी) की खरीद दर 4290 प्रति कुंतल निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति लि. अंद्रवाड़ी, चैक बाजार, गुप्तकाशी, बरसूड़ी, चोपता, चोपड़ा, रतूड़ा, अगस्त्यमुनि, उच्छाढुंगी, उत्तर्सू, कंडाली व बक्सीर में मंडुवा (रागी) क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने अवगत कराया कि समितियों द्वारा किसानों से 4290 प्रति कुंतल की दर से 31 दिसंबर, 2024 तक मंडुवा (रागी) खरीद का कार्य किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!