हरिद्वार : इमाम साहब दरगाह के आसपास लगे अतिक्रमण को नगर पंचायत राजस्व विभाग दरगाह प्रबंधन टीम द्वारा हटाते समय दो व्यक्ति द्वारा लड़ाई झगड़ा व का अनियंत्रित आचरण करने के संबंध में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर देखा तो दो व्यक्ति मोहम्मद अब्दुल व सुलेमान अतिक्रमण हटाने को लेकर लड़ झगड़ रहे है।
मौके पर पहुंचकर काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु दोनों व्यक्ति मरने मारने पर उतारू रहे किसी संज्ञेय अपराध घटित होने का अंदेशा देखते हुए उपरोक्त व्यक्ति को अन्तर्गत धारा-170 BNSS के तहत कार्यवाही की गई।
