देहरादून :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रांे में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में मां0 न्यायालय से पैरोल पर बाहर आये गैंगस्टर मुकर्रम पुत्र अनवर, जिसे मां0 न्यायालय द्वारा जुलाई 2023 में 04 सप्ताह की अन्तरिम जमानत पर रिहा किया गया था। अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद मां0 न्या0 के समक्ष आत्मसमपर्ण न करते हुए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर, सेलाकुई तथा राजपुर में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट तथा भूमि धोखाधडी के अलग-अलग अभियोगों में मां0 न्ययायालय द्वारा 03 गैर जमानती वांरट जारी किये गये थे।

 

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक एसओजी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिस पर एसओजी टीम द्वारा सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के समबन्ध जानकारी एकत्रित करते हुए आज दिनंाक: 20-09-24 को अभियुक्त मुकर्रम को मुखबिर की सूचना पर त्यागी रोड से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त मुकर्रम अपने साथी संजीव मलिक व अन्य के साथ भूमि धोखाधडी के अपराध में लिप्त रहा है, जिसके विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट तथा भूमि धोखाधडी से सम्बन्धित 08 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त का साथी संजीव मलिक भी अभियुक्त के साथ पैरोल जम्प कर फरार चल रहा था, जिसे 05 माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 

 

You missed

error: Content is protected !!