हरिद्वार : आज हरिद्वार के सेक्टर चार बीएचईएल चौराहे में विभिन्न संगठनों द्वारा जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दमन के खिलाफ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।

जंतर मंतर में शांतिपूर्ण चल रहे छात्रों के आंदोलन क कुचलने के खिलाफ केन्द्र सरकार की सभी वक्ताओं ने कड़ी शब्दों में निंदा की गयी।जंतर मंतर में पर्यावरणविद सोनम वांगचुग जो छात्रों नौजवानों के

संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा, इंकलाबी मजदूर केन्द्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, किर्बी श्रमिक कमेटी, प्रगतिशील भोजन माता संगठन, एवरेडी मजदूर यूनियन,, देव भूमि श्रमिक संगठन हिन्दूस्तान यूनिलीवर

आदि संगठन और यूनियनों द्वारा भागीदारी की गयी। सभी वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार फासीवादी तरीकों से सरकार चला रही है लोकतंत्र की हत्या कर रही है अब देश के छात्र नौजवान, मजदूर किसान महिलाएं सब एकत्रित हो रहे है। सब मिलकर इस मुनाफे पर आधारित व्यवस्था को बदलकर मजदूर राज समाजवाद के लिए संघर्ष तेज करना होगा।

विरोध प्रदर्शन में संचालन क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के संयोजक नासिर अहमद जी ने किया।इंकलाबी मजदूर केन्द्र के पंकज कुमार,प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की उपाध्यक्ष रजनी,परिवर्तनकामी छात्र संगठन की मानसी, अनुराग, दीपांकज , शुभम,प्रगतशील महिला एकता केन्द्र की दीपा भावना, प्रिति, मालती, जन अधिकार संगठन के मौ. जौक, किर्बी श्रमिक कमेटी के कृष्ण मुरारी, सिमेन्स वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस )के महिपाल,

देव भूमि श्रमिक संगठन के हरीश मेहरा, एवरेडी मजदूर यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार,आदि वक्ताओं ने भागीदारी की।

You missed

error: Content is protected !!