देहरादून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के देहरादून चैप्टर की स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना के नेतृत्व में आज राजपुर रोड मसूरी डायवर्जेंट से ओल्ड मसूरी रोड स्थित शिव बावड़ी तक सफाई अभियान चलाया और रास्ते में फैले कूड़े प्लास्टिक और पोलिथीन को एकत्रित कर डिस्पोजेबल बैग्स में जमा कर नगर एक कूड़े की गाड़ी से भिजवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्वयं डायवर्जेंट में पैसिफिक अपार्टमेंट्स के सामने झाड़ू लगा कर किया। उन्होंने इस अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल की स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना व उनकी टीम को V विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सफाई अभियान चलाने व “से नो टू प्लास्टिक” अभियान शुरू करने पर बधाई देते हुए कहा कि अगर हमको अपनी भावी पीढ़ियों को प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग जैसी जान लेवा समस्याओं से निजात दिलानी है तो हर नागरिक को पर्यावरण की रक्षा व संवर्धन का संकल्प ले कर इसकी शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए और घर का कूड़ा निस्तारित करते हुए यह ध्यान रखना चाहिए कि हम सुखा और गिला कूड़ा तथा ऑर्गेनिक व नॉन ऑर्गेनिक कूड़ा अलग अलग निस्तारित करें। श्री धस्माना ने कहा कि आज पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन प्लास्टिक और पोलिथीन है जो एक बार अस्तित्व में आने के बाद ना सड़ता है ना गलता है और अगर उसको जलाओ तो वो ज्यादा खतरनाक हो जाता है। श्री धस्माना ने कहा कि आज उत्तराखंड का महत्व पर्यावरण की दृष्टि से पूरा देश व विश्व समझता है किन्तु जो योगदान उत्तराखंड पर्यावरणीय दृष्टि से देश और दुनिया में देता है उसके बदले उत्तराखंड को कुछ नहीं मिलता। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की कुल भूमि का ६७ प्रतिशत वन भूमि है जिसमें ४७ प्रतिशत वन है और २० प्रतिशत वन भूमि है , उत्तराखंड में जिम कार्बेट नेशनल पार्क व राजाजी नेशनल पार्क के साथ साथ नैशनल सेंचुरीज, गंगा, जमुना, सरस्वती, शारदा समेत तमाम नदियां हैं , ग्लेशियर्स हैं ये सब देश और दुनिया के पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान देते हैं किन्तु केंद्र की सरकार इस योगदान के बदले उत्तराखंड को कुछ नहीं देती। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड को अपने इस योगदान के लिए ग्रीन बोन्स मिलना चाहिए।

राजीव गांधी स्टडी सर्किल की स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना ने कहा कि हर बड़े काम की शुरुआत छोटी होती है और राजीव गांधी स्टडी सर्किल ने क्लीन दून ग्रीन दून और से नो टू प्लास्टिक का जो अभियान शुरू किया है ये केवल एक दिन का कोई इवेंट नहीं है बल्कि ये पूरे उत्तराखंड में युवा शक्ति का एक सतत चलने वाला अभियान होगा जिसे हम युवा एवं छात्र वर्ग में और भविष्य में आम जन मानस में प्रचारित प्रसारित करेंगे। 

कार्यक्रम में श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती ऊषा उनियाल, कुमारी ओजस्वी, श्री अनुज दत्त शर्मा, श्री जोशी, श्री आनंद सिंह पुंडीर, श्री ध्रुव जुयाल, श्री विनायक , श्री मांगे राम, डाक्टर रितिका उनियाल, डॉक्टर उत्कर्ष समेत अनेक स्वयं सेवी शामिल हुए।

 

error: Content is protected !!