हरिद्वार : भूपतवाला स्थित रामपुरा फूल धर्मशाला में सूरत (गुजरात) से आए श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण किया तथा धर्म, भक्ति और सत्संग का लाभ प्राप्त किया।

 

कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है और भगवान के प्रति प्रेम, श्रद्धा एवं समर्पण का भाव जागृत करती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण और सत्संग ही मानव कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है।

 

इस अवसर पर भजन-कीर्तन और संकीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

 

आयोजकों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना तथा लोगों को आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित करना है। इस अवसर पर हरिद्वार एवं गुजरात से आए अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!