हरिद्वार :  पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मां गंगा के पवित्र तट पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच प्रारंभ हुआ। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीहरि की महिमा का श्रवण कर रहे हैं।

 

कथा व्यास पंडित नंदूजी महाराज जाजड़ा जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार की ओर प्रेरित करती है। पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास बताया गया है, जिसमें किए गए जप, तप, दान और कथा श्रवण का विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

 

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जा रहा है। मां गंगा के पावन तट पर आयोजित इस ज्ञान यज्ञ में दूर-दूर से आए श्रद्धालु भक्तिभाव से सहभागिता कर रहे हैं। कथा आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है। इस अवसर पर मुकीम भवन के संरक्षक सेठ राधे श्याम गोयल, अशोक अग्रवाल, CA. बलराम चौधरी, बाबू लाल अग्रवाल, श्रीमती उमा देवी, श्री विजय कुमार अग्रवाल, श्री राकेश अग्रवाल, श्री शिवाजी जायसवाल, मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!