हरिद्वार के भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में पूज्य रामेश्वर बापू जी के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण किया तथा धर्म, भक्ति और सत्संग का लाभ प्राप्त किया। आश्रम भूपतवाला क्षेत्र का एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है।

 

रामेश्वर बापू जी ने कथा के दौरान कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा भगवान के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना प्रबल होती है।

 

कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा के पश्चात प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

 

आश्रम प्रबंधन ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

You missed

error: Content is protected !!