सुखधाम चैरिटेबल सोसायटी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

 

हरिद्वार : धर्मनगरी में सुखधाम चैरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

कथा व्यास श्री आचार्य श्री प्रदीप मणि जी श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति एवं मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान भजनों एवं संकीर्तन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

 

आयोजकों ने बताया कि कथा ज्ञान यज्ञ का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं एवं गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की। अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सुखधाम चैरिटेबल सोसायटी से संत राम गोयल, सुभाष गोयल, ज्ञानचंद गोयल, श्रीनिवास गर्ग, राजकुमार गोयल, हरि मोहन गर्ग, आरपी अग्रवाल, मधुसूदन मित्तल, पवन कुमार बागडोदिया, महेंद्र गुप्ता, ईश्वर गर्ग, तरसेम लाल जैन, सुभाष गोयल, मदन लाल गुप्ता, श्री राम गर्ग, गौरव सिंघल, सुलेख अग्रवाल एवं श्रद्धालु, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!