हरिपुर कला स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ हुआ

हरिद्वार : हरिपुर कला में स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया।

 

संस्थान के संचालक अमित कंडवाल महावीर पुंडीर ने बताया कि पीके फूड जंक्शन में ग्राहकों को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण फास्ट फूड व अन्य व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर आए मेहमानों ने नए प्रतिष्ठान की सराहना की और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

स्थानीय निवासियों के लिए यह एक नया और आकर्षक खानपान स्थल बनकर उभरेगा, जहां परिवार और दोस्त मिलकर अच्छा समय बिता सकेंगे।

You missed

error: Content is protected !!