पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आज विधानसभा धारचूला के मंडल मुनस्यारी में वक्ता के रूप में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रघु मर्तोलिया, महामंत्री श्री सुरेश ज्येष्ठा, जिला पिथौरागढ़ के प्रभारी श्री गोविंद पिलख्वाल, राज्य मंत्री श्री अशोक नबियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री धन सिंह धामी तथा कार्यक्रम के सह-संयोजक श्री महेंद्र बुदियाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सत्र की अध्यक्षता करते हुए एस.टी. मोर्चा के अध्यक्ष श्री निखुरपा एवं मंडल के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद जी ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लें।

You missed

error: Content is protected !!