हरिद्वार :  बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, में छात्राओं हेतु, एक निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया । बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता एवं प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ) डॉ. शारदा स्वरुप ने किया

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का यह शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला है। श्री गुप्ता ने बताया कि बीएचईएल, शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और समाज के हित में लगातार कार्य कर रहा है। सम्बोधन के इस क्रम में डॉ. शारदा स्वरूप ने छात्राओं को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छा पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

उल्लेखनीय है कि इस शिविर में लगभग 300 छात्राओं को निःशुल्क पोषण सामग्री का वितरण किया गया । इस सराहनीय प्रयास हेतु विद्यालय की ओर से बीएचईएल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई

 

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा एवं शिक्षकगण, बीएचईएल चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य, यूनियन प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे ।

You missed

error: Content is protected !!