*गंगा पूजन हेतु हर की पैड़ी पहुंचे जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार*

*मां गंगा की पूजा अर्चना करते हुए किया दुग्धाभिषेक, कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ*

*कांवड़ियों को भेंट किए विभिन्न फलाहार एवं पानी की बोतलें*

*गंगा सभा के पदाधिकारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति रहे पूजन कार्यक्रम में उपस्थित*

*कांवड़ मेला 2023*

आज दिनांक 04-07-23 को जिलाधिकारी हरिद्वार श्री धीराज सिंह गबर्याल एवं एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना एवं दुग्धाभिषेक कर विधिवत रूप से कावड़ मेला 2023 का शुभारंभ किया गया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित शासन/प्रशासन के विभिन्न अधिकारी गण द्वारा गंगा जली लेने हर की पैड़ी पहुंचे कांवड़ियों को पेयजल की बोतलें एवं फलाहार वितरित कर सकुशल यात्रा की शुभेच्छा प्रकट की। कार्यक्रम के दौरान गंगा सभा के प्रतिनिधि एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!