Delhi :केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पहला स्क्वॉश विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी और देश के लिए एक शानदार इतिहास रचने पर उनकी सराहना की
खिलाड़ियों ने जिस अदम्य खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए सबसे मजबूत विरोधियों को भी हराया, वह हमारी नई प्रतिभाओं को प्रेरणा देगा
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पहला स्क्वॉश विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी और देश के लिए एक शानदार इतिहास रचने पर उनकी सराहना की।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि पहला स्क्वॉश विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई। उन्होंने कहा कि देश के लिए एक शानदार इतिहास रचने पर सभी खिलाड़ी सराहना के पात्र हैं। श्री शाह ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस अदम्य खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए सबसे मजबूत विरोधियों को भी हराया, वह हमारी नई प्रतिभाओं को प्रेरणा देगा।
