ऋषिकेश :  राजकीय इंटर कॉलेज खदरी एवं नालंदा शिक्षण संस्थान खदरी खड़कमाफ, ऋषिकेश में आयोजित षष्ठम उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जिलों से लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी योग प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन 22 सितम्बर 2025 को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।

 

अपने उद्बोधन में सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के प्रतिभागी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की मांग पर उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज खदरी के लिए 10 कम्प्यूटर, जूनियर हाई स्कूल खदरी में मिड डे मील हेतु टीन शेड एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की घोषणा की।

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र प्रसाद गैरोला (संस्थापक एवं निदेशक, उगते संस्थान), डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल (अध्यक्ष, देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन), श्रीमती अनीता ममगाईं (पूर्व महापौर), पूर्व विधायक पौड़ी श्री मुकेश कोहली, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर श्री चन्द्र मोहन पोखरियाल, श्री नरेन्द्र रावत, मण्डल महामंत्री श्री पंकज जुगलान, पूर्व ग्राम प्रधान श्री सरोप सिंह पुंडीर, श्री महावीर उपाध्याय, श्री बृजमोहन कंडवाल, श्री रामस्वरूप राणाकोटी, श्री गब्बर सिंह कैंतुरा, अमित रावत, बिपिन रावत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री टेक सिंह राणा ने किया।

You missed

error: Content is protected !!