हरिद्वार : भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2025 आज 6:00pm बजे जारी मौसम पूर्व अनुमान के अनुसार दिनांक 1 सितंबर 2025 को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकते मौसम विभाग द्वारा हरिद्वार में रेड अलर्ट की संभावना व्यक्त की गई है

 

भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा मौसम पूर्व अनुमान चेतावनी तथा जनपद में अत्यंत  वर्षा के कारण नदी नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की संभावना है दिनांक 1 सितंबर 2025 को अत्यंत वर्षा होने के कारण हरिद्वार के जिला अधिकारी द्वारा आदेश जारी हुआ है कि जनपद हरिद्वार के समस्त राजकीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा संचालित दिनांक 1.9.2025 दिन सोमवार को बंद रहेंगे

 

जिला अधिकारी द्वारा समस्त तहसीलों एवं संबंधित विभाग को आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है यदि कोई विद्यालय आदेश का अवहेलना करता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम – 2025 के अंतर्गत उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

 

You missed

error: Content is protected !!