देहरादून : आज दिनांक 07-07-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया, सम्मेलन के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 169 पुलिस अधि0/कर्म0 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया।

 

 

You missed

error: Content is protected !!