टिहरी गढ़वाल : दिनांक 11, 7, 2025 से आरंभ होने वाले कांवड़ मेले में सुरक्षा की दृष्टि से मुनि की रेती पुलिस द्वारा नदी किनारे घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे है।

🔴 राज्य में लगातार हो रही वर्षा से नदियों का जल स्तर यकायक बढ़ गया है जिस कारण पुलिस द्वारा “प्रतिबंधित क्षेत्र” के चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे है।

🔴 लाउड इन हेलर के माध्यम से भी लोगों को नदी तट पर जाने से रोका जा रहा है।

🔴 जल पुलिस के जवान लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों की तरफ भेज रहे हैं।

🔴 इसके अतिरिक्त पुलिस दुकानदारों, होटल मालिकों से रेट लिस्ट लगाने के लिए कह रही है ताकि कांवड़ मेला के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

🔴 SSP टिहरी श्री आयुष अग्रवाल महोदय ने* कांवड़ मेला सकुशल संपन्न

करने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की है।

🔴 महोदय ने बताया कि जनपद टिहरी को कांवड़ मेला के दृष्टिगत 04 सुपर जोन, 06, जोन तथा 10 सेक्टर में बांटा गया है। टिहरी पुलिस इस बार भी पूरे जोश से कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराएगी

You missed

error: Content is protected !!