हरिद्वार :  (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) कनखल दक्ष रोड स्थित श्री माधव आश्रम (श्री गुरु मां आनंदमयी कविता मां आश्रम) में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम की संचालक परम पूज्य गुरु मां श्री श्री आनंदमयी साधना मां ने कहा नवरात्रा महापर्व भक्तों की भक्ति एवं आस्था का पावन कल्याणकारी पर्व है भक्ति और आस्था का पर्व है जिसके मन में माता के प्रति सच्ची श्रद्धा आस्था और भक्ति बस्ती है उसका सदैव कल्याण होता है माता कामाख्या से इस संपूर्ण सृष्टि की रचना हुई है और एक दिन उन्हें के अंश भगवान शिव में समाहित हो जाना है जो शिव है वही शक्ति है जिसके मन में भक्ति और आस्था की गंगा बहती है उसका जीवन सदैव कल्याण की ओर अग्रसर होता है

You missed

error: Content is protected !!