हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके अनुपालन में थाना कलियर पुलिस द्वारा दिनांक 02.04.25 को मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई बाडी करते अभियुक्त जहांगीर पुत्र जमीर निवासी चारमिनार थाना कलियर जनपद हरिद्वार को सट्टे की खाई बाडी करते हुए भूरे साहब पीर के पास तिराहा कलियर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 107/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
