उत्तराखंड : जीआरपी की ऑपरेशन मुक्ति टीम के द्वारा जनपद स्तर पर बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड महोदय के आदेशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान(भिक्षा नहीं शिक्षा दो, को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती तृप्ति भट्ट महोदया के दिशा -निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक महोदय, जीआरपी/नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति अभियान श्री स्वप्निल मुयाल के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन कोटद्वार के नजदीकी स्कूल क्षेत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार में 06 बालक एवं बालिकाओं का दाखिला कराया गया।

बालक एवं बालिकाएं स्कूल जाते समय और स्कूल की दाखिले के समय बहुत खुश नजर आए। आसपास जनता के व्यक्तियों तथा बालक बालिकाओं के परिजनों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा जीआरपी उत्तराखंड ऑपरेशन मुक्ति टीम की बहुत प्रशंसा की।

 

 

You missed

error: Content is protected !!