रुद्रप्रयाग : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राम प्रकाश आगामी 9 अप्रैल को ग्राम नाग जगई, विकासखंड अगस्त्यमुनि का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का सत्यापन करेंगे और स्थानीय समस्याओं का जायजा लेंगे।

      जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ गहरवार के निर्देशानुसार, इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अपने विभाग से जुड़ी सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में भाग लेने को कहा गया है। यह कार्यक्रम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!