देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सुरक्षित स्वदेश लौटने पर हार्दिक खुशी का इजहार किया है ।

अंतरिक्ष में 9 महीने तक लगातार रहने और वहां अंतरिक्ष के कई क्षेत्रों में नए अन्वेषण सफलतापूर्वक करने के लिए सुनीता विलियम्स को बधाई देते हुए धीरेंद्र प्रताप ने अंतरिक्ष जगत से जुड़े भारतीय विज्ञान जगत को भी बधाई दी है ।

उन्होंने कहा आज का दिन जहां भारत की भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी और कल्पना चावला और राकेश शर्मा को याद करने वाला दिन बताया वहीं उन्होंने महान वैज्ञानिकों को भी शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने इसे देश के लिए एक “गौरवशाली दिन”बताया ।

You missed

error: Content is protected !!