टिहरी गढ़वाल : आज दिनांक 17.03.2025 को श्री आयुष अग्रवाल, SSP जनपद टिहरी गढ़वाल  द्वारा थाना चंबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। 

सर्वप्रथम SSP महोदय को थाने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई। गार्ड को उत्साहवर्धन हेतु  SSP द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया।  SSP  द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाने के अस्लाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया, तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि/कर्मचारियों गणों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

 

SSP  द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई।   सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट से मिलान किया गया एवं रखरखाव को चेक कर अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं पूछी गई व निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया  SSP  द्वारा थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए। आगामी, चारधाम यात्रा सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान Addl. SP श्री जे0 आर0 जोशी, CO श्री महेश लखेड़ा, वाचक निरीक्षक श्री परमिंदर सिंह रावत, थाना प्रभारी, श्री, लखपत सिंह बुटोला उप0 निरी0 अनिल भट्ट, उप0 निरी0 श्री नवीन नौटियाल, ASI श्री धीरेन्द्र नेगी, ASI श्री राकेश राणा, ASI श्री जय कुमार, एवं थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक मौजूद रहे।

 

 

  

You missed

error: Content is protected !!