देहरादून : आज महानगर कांग्रेस कमेटी ने 120 लोगों को किया सम्मानित जिसमे पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेसियों साथी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि हमने मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत जो भी दिशा निर्देश तैयार किए हैं उन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पार्षदों पार्षद प्रत्याशियों को भी सौंपी जाएगी, जिसकी समीक्षा भी की जाएगी, माहरा ने कहा कि आज हमे जिन ताकतों से लड़ना है वो देश को बाट कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकती है उनकी जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है और इस ज़िम्मेदारी को हम सबको एक जुट होकर पूरा करना है। माहरा ने बताया कि दो दिन के प्रशिक्षण शिविर में महानगर अध्यक्षों ने जो भी सीखा उसको हर कार्यकर्ता तक पहुंचाना उनकी ज़िम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की नज़र प्रदेश की हर छोटी बड़ी घटना पर है, इसलिए किसी को अगर कोई बात करनी है तो वो पार्टी फोरम पर करे, कोई भी ऐसा कार्य ना करे जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो,आज राहुल गांधी जी इतनी मेहनत और संघर्ष कर रहे हैं हम सबको उनकी इस कोशिश को कामयाब बनाना है, जानता के समक्ष कांग्रेस ने इस देश प्रदेश के लिए क्या किया ये लाना पड़ेगा।,।

महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर पाल सिंह गोगी ने सभी पार्षदों को बधाई दी और कहा की उन्हें ये उम्मीद है कि जानता के मुद्दों को अपने वार्ड की समस्याओं को सभी पार्षदगण बोर्ड बैठकों में उठाते रहेंगे, जानता ने उन्हें चुना है और वार्ड की जानता के लिए हमे सदैव समर्पित रहना होगा। आने वाले विधान सभा चुनाव में एक एक वार्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, हमे प्रदेश के हित के लिए भाजपा कों सत्ता से उखाड़ फेकना है। उन्होंने कहा की हम सबको एक जुट होकर इस जन विरोधी पार्टी के खिलाफ लड़ना होगा, और आने वाले हर प्रदर्शन में पार्षदों को अहम भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत ,प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश डॉ प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, पार्षद अर्जुन सोनकर, इतत्त ख़ान, अभिषेक तिवारी, ,संगीता गुप्ता,मोनिका चौधरी,मुकीम अहमद भूरा,अर्जुन पासी , सागर लम्मा, रोबिन त्यागी, सुष्यांत वोहरा,ज़ाहिद अंसारी,प्रिया वर्मा,डॉ अरविन्द चौधरी,वीरेंद्र बिस्ट, आयुष गुप्ता, सुमित्रा ध्यानी,ललित बद्री, इलयाइस अंसारी,वीरेंद्र पंवार,अशोक कुमार, विजेंद्र चौहान,आदि उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!