हरिद्वार : वर्तमान समय में शादी समारोह के सीजन चल रहा है जिसमें आम व्यक्तियों द्वारा रात्रि में डीजे बजाने व सड़क पर जाम इत्यादि की की सूचना लगातार पुलिस को प्राप्त हो रही है, उपरोक्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।

 

दिनांक 21.11.2024 प्रभारी निरी0 कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त वेडिंग प्वाइंट मालिकों, होटल मालिकों व अन्य संबंधित की गोष्टी ली गई, गोष्ठी में रात्रि 10:00 बजे बाद किसी भी दशा में डीजे ना बजाने, अपने संस्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अपने संस्थान में उचित पार्किंग की व्यवस्था, आदि अनेक विषयों पर चर्चा की गई साथ ही ये हिदायत दी गई थी जिस संस्थान के मालिकों द्वारा उपरोक्त निर्देश का पालन नहीं किया जाता है तो उसको विरुद्ध नियम अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!